शामली : कैराना कोतवाली का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सब्बरवाल और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल।
- फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना/बाबरी। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सब्बरवाल ने कहा कि टॉप टेन अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर लगातार निगरानी रखी जाए।
बुधवार शाम को पुलिस लाइन में आयोजित अधिकारियों की बैठक में एडीजी राजीव सब्बरवाल ने कहा कि आगामी त्योहारों के लिए शासन की जो भी गाइड लाइन रहेगी, उसी का पालन कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरती जाए। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं। टॉप टेन अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जाए। इस दौरान डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इससे पहले एडीजी ने कैराना और बाबरी थाने का निरीक्षण किया। कैराना कोतवाली में पहुंचे एडीजी ने गेट पर बनाई गई कोविड-19 डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से बचाव संबंधी जानकारी ली। एडीजी ने थर्मल स्कैनर मशीन से अपना तापमान चेक कराया। उन्होंने अभिलेखों, हवालात, भवनों आदि का निरीक्षण किया और हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मैस में खाने की गुणवत्ता, माल खाने व पुलिसकर्मियों के आवासों की के बारे में जानकारी ली। इससे पहले बाबरी थाने पहुुंचे एडीजी ने जन शिकायत अधिकारी महिला कांस्टेबल सोनू से कोविड-19, आगंतुकों और शिकायतों के निस्तारण आदि के बारे में जानकारी ली। एडीजी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, हवालात और अभिलेखों की जानकारी ली।
शामली : कैराना कोतवाली का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सब्बररवाल और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल।- फोटो : SHAMLI
शामली : कैराना कोतवाली में केविड-19 हेल्प डेस्क पर जानकारी लेते एडीजी राजीव सब्बरवाल और डीआईजी उपे?- फोटो : SHAMLI
शामली : बाबरी थाने का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सब्बरवाल।- फोटो : SHAMLI
बाबरी थाने का निरिक्षंण करते एडीजी राजीव सब्बरवाल- फोटो : SHAMLI