फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में लटक गया निर्माण

Tue, 15 Dec 2015 12:56 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला मुख्यालय की आरक्षित भूमि में निर्माणाधीन विकास भवन की निर्माण एजेंसी बदलने से निर्माण कार्य रुक गया है। मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार डीएम ने विकास भवन की निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की रुड़की शाखा को पुन: अधिकृत करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय की 265 एकड़ भूमि में 2200 वर्ग मीटर विकास भवन के लिए आरक्षित है। उत्तर प्रदेश शासन ने विकास भवन के निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये 11 लाख रुपये की धनराशि जारी कर निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम की रुड़की शाखा का निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी थी। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व जिला मुख्यालय की आरक्षित भूमि में डीएम ने विकास भवन की भूमि का पूजन कर आधारशिला रखी थी।

विकास भवन के निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था ने विकास भवन का कासगंज  माडल तैयार कराया था। जिला प्रशासन ने  विकास भवन की आरक्षित भूमि को खाली कराकर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिए थे। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम रुड़की इकाई ने विकास भवन के पिलर्स खडे़ करने के अलावा,  चहारदीवारी, मजदूरों के आवास  निर्माण का कार्य शुरू कराया था। कार्य शुरू होने में अभी एक माह पूरा नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के लखनऊ के  प्रबंध निदेशक ने विकास भवन की निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम की रुड़की इकाई शाखा को बदलकर निगम की  सहारनपुर इकाई को निर्माण कराने के लिए आदेश जारी किया।

 सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया विकास भवन की निर्माण इकाई रुड़की शाखा के स्थान पर सहारनपुर इकाई को अधिकृत करने से  विकास भवन का निर्माण कार्य रुक गया। उन्होंने बताया निगम की रुड़की शाखा ने निगम के प्रबंध निदेशक का आदेश आते ही अपना कार्य बंद कर दिया है।

निगम की  सहारनपुर इकाई पर कलक्ट्रेट निर्माण की जिम्मेदारी है, अभी तक वह कलक्ट्रेट निर्माण की धनराशि आने के बाद भी कार्य शुरू नहीं कर पाई है, विकास भवन के निर्माण को अभी कैसे शुरू देगी। उन्होंने बताया निगम की सहारनपुर शाखा के निर्माण एजेंसी अधिकृत होने पर विकास भवन के निर्माण कार्य में देरी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें