फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 10 प्रतिशत ही हुई गेहूं की खरीद

Mon, 24 Apr 2017 12:05 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
farmer - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जिले भर के 21 खरीद केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष मात्र दस प्रतिशत गेहूं की खरीद हो पाई है। गेहूं खरीद में  शामली जिला मुजफ्फरनगर को पछाड़ कर दूसरे  स्थान पर आ गया है। जिले में 18 हजार 326 क्विंटल की खरीद हुई है जबकि मुजफ्फरनगर सात हजार क्विंटल पर सिमट गया है।
विज्ञापन


जिले भर में गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग जोरों पर चल रही है। अब तक खाद्य विभाग के चार, भारतीय खाद्य निगम का एक, पीसीएफ के 16 खरीद केंद्रों पर 18 हजार 326 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। जिसमें खाद्य विभाग ने 6 हजार 144 क्विंटल 50  किलो ग्राम, पीसीएफ ने 10 हजार 914 क्विंटल, भारतीय खाद्य  निगम के एक खरीद केंद्र पर 1267 क्विंटल 50 किलो  खरीद हो पाई है।

मंडल के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंडल में 149 खरीद केंदों में  122 खरीद केंद्रों पर अभी तक  94 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। सहारनपुर जिले में सबसे ज्यादा गेहूं की 73 हजार क्विंटल  शामली जिले में 18 हजार 326 क्विटल और मुजफ्फरनगर जिले में मात्र सात हजार क्विंटल हुई है।
विज्ञापन


 गेहूं खरीद में पिछड़ने का कारण अप्रैल माह में लगातार खराब मौसम माना जा रहा है। उनका कहना है कि गत वर्ष  22 अप्रैल तक मात्र 42 हजार क्विंटल गेहूं की मंडल में खरीद हो पाइ थी। इस बार पिछले साल की अपेक्षा दोगुनी गेहूं की खरीद हुई है।

कैराना में केंद्र का बदल सकता है स्थान 
कैराना कस्बे में खाद्य विभाग का खरीद केंद्र जैन बाग में स्थित है। वहा पर किसानों को गेहूं लाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। डिप्टी आरएमओ निहारिका स्थल ने गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण करके पानीपत- खटीमा मार्ग पर मामौर में लगाने की सिफारिश की है। ताकि गेहूं में खरीद बढ़ सके। वहीं, डीएम सुजीत कुमार, एडीएम भरत पांडे से वार्ता के बाद यह खरीद केंद्र ऑन रोड आ सकता है।

कैसे बढ़ेगी गेहूं की खरीद का लक्ष्य 
शामली। अवकाश के दौरान गेहूं की खरीद करने का शासनादेश है। रविवार को खाद्य विभाग के खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद होती मिली है, जबकि पीसीएफ खरीद केंद्र बंद मिला है। शहर की मंडी स्थल पर खाद्य  विभाग एवं पीसीएफ का अलग-अलग खरीद है।

खाद्य विभाग के खरीद केंद्र प्रभारी विपणन निरीक्षक सुुनीता देवी ने बताया कि किसानों ने अवकाश के  दिन गेहूं खरीद पर लाकर बिक्री करने के लिए फोन किया। अवकाश होने के बाद खरीद केंद्र खुलवाकर गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने            बताया कि एक हजार 383 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। जिला    विपणन अधिकारी निहारिका ने बताया कि जिले में कुल लक्ष्य के दस प्रतिशत गेहूं की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें