फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में नए सत्र में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में नए सत्र में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
विज्ञापन

शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में नए सत्र में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा जारी ‘दीक्षा ऐप व एनसीईआरटी ऐप’ को भी इसमें जोड़ दिया गया है। ऑनलाइन व व्हाटसएप के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई व होमवर्क कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूल की प्रबंधक मीनू संगल ने बताया कि यू-टयूब, लाइव क्लासेज, वीडियो-ऑडियो के जरिये स्कूल के सभी छात्र- छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है। पहली बार छात्रों को भी इस तरह की पढ़ाई करने का मौका मिल रहा है। डायरेक्टर भारत संगल, प्रधानाचार्य आदित्य कुमार बताया कि प्रतिदिन छात्रों को पांच घंटे ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। सभी विषयों के टीचरों को यू-टयूब व व्हाट्सएप पर संबंधित लेक्चर अपलोड करने का निर्देश भी दिया गया है। सभी छात्रों को संबंधित विषयों के शिक्षकों का व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के लिए ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर वीडियो नोट्स के माध्यम से बच्चों को होमवर्क भी दिया जा रहा है। ऑनलाइन पाठ्य पुस्तक की व्यवस्था एवं सीबीएसई के निर्देश पर ई-लाइब्रेरी, जूम एप्स के माध्यम से शिक्षक क्लास ले रहे है। सभी बच्चों को होमवर्क व प्रोजेक्ट वर्क भी दिया जाएगा। छोटे बच्चों को ऑनलाइन राइम्स व ड्राइंग बनाना भी सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें