शामली। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि 25 जून को ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एनसीआर क्षेत्र एवं स्थानीय क्षेत्र से 6-8 कंपनियां लगभग 600 विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों के चयन हेतु प्रथम चरण में टेलीफोनिक एवं ऑनलाइन साक्षात्कार करेंगी।
रोजगार मेला में सम्मलित होने हेतु अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर जॉब सीकर के रूप में आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल से स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा के लिए आयु सीमा 18-35 वर्ष हैं। जिसकी सूचना एवं कंपनी संबंधित अन्य जानकारी सेवायोजन वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है। रोजगार मेला में केवल पंजीकृत एवं रोजगार मेला हेतु आवेदित अभ्यर्थियों का ही साक्षात्कार किया जाएगा।