शामली क्षेत्र के गांव लिलौन कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल में पोस्टर तैयार करतीं शिक्षिकाएं।
- फोटो : SHAMLI
विद्यालय में मॉडल-पोस्टर से शुरू की ऑनलाइन पढ़ाई
शामली। कोरोना संक्रमण काल में परिषदीय विद्यालयों में मॉडल और पोस्टर के माध्यम से बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जा रहा है, ताकि बच्चों को विषय आसानी से समझ में आ सके।
पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से बच्चों का अभी विद्यालय आना संभव नहीं है। जबकि शिक्षक, शिक्षिकाएं नियमित विद्यालय जा रहे हैं। विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य चल रहा है। ऑनलाइन शिक्षण कार्य से जो भी समय बचता है, उसका सदुपयोग करते हुए विद्यालय में बच्चों के लिए टीएलएम बना रही है। इसमें कक्षा छह, सात व आठ के पाठ्यक्रम से संबंधित हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित शिक्षण सामग्री मॉडल, पोस्टर आदि तैयार किया जाते हैं। इन्हें व्हाट्स्एप ग्रुपों के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि कठिन विषय भी बच्चों को आसानी से समझ आ सके।