शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यक्रमों के शिलान्यास और लोकार्पण के लाइव प्रसारण को जिले के गणमान्य लोगों ने देखा और सुना। रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।
स्टॉल पर आर्गेनिक गुड़ से लेकर शक्कर, सिरसा और अन्य उत्पात बेचे जाएंगे। इस मौके पर संजय वीर राणा, ठाकुर चमन सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद प्रतिनिधि संजीव वीर राणा, ठाकुर चमन सिंह ने स्टॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वकांशी योजना में चयनित शामली के उत्पाद देशी खांड, गुड़, शक्कर, मटके वाली खांड व इनमें निर्मित मिष्ठान को खानपान में शामिल करने के लिए यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है। स्टॉल संचालक योगेश कुमार ने बताया कि आर्गेनिक गुड़ से लेकर शक्कर, सिरसा आदि में प्रचुर मात्रा में आयरन, कैल्श्यिन, पोटेशियम, फास्फोरस, जिंक, सोडियम, विटामिन आदि अनेकों स्वास्थ्यवर्धन पोषक तत्व पाये जाते हैं। इससे निर्मित खाद पदार्थ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
इस अवसर पर सरती देवी स्कूल के बच्चों ने हनुमान चालीसा, देश भक्ति गीत और सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्टॉल संचालक योगेश कुमार ने बताया कि गुड़ के उत्पाद शामली रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर सहायक मंडल अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह, नोडल अफसर सेक्शन इंजीनियर थानसिंह, सहायक मंडल अभियंता कार्यालय अधीक्षक प्रदीप सिंह, विशाल करोडी, राजकुमार गोस्वामी, स्टेशन मास्टर इकराम अली, मुख्य हित निरीक्षक विरेन्द्र कुमार रावत, आईओडब्ल्यू संजय शर्मा मौजूद रहे।
-नहीं पहुंंचा कोई भी जनप्रतिनिधि
शामली रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता तक नहीं पहुंचे। लाइव कार्यक्रम का भाजपा सांसद, विधायक, एमएलसी, भाजपा नेताओं को न्योता दिया गया था। इसके कारण अन्य को मुख्य अतिथि बनाया गया।