शामली। सीबीएसई की परीक्षा में इंटर फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा नौ केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुई। सभी केंद्रों पर 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
मंगलवार को सीबीएसई जिला कोआर्डिनेटर आशु त्यागी ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा में इंटर की फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित कराई गई। सभी केंद्रों पर चेकिंग करते हुए परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर भेजा गया। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर 1428 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। इसमें 1415 ने परीक्षा दी और 13 ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें दो सेंट आरसी, तीन मेपल्स, दो अर्पण पब्लिक स्कूल, पांच स्कॉटिश और 1 रॉकगोल्ड एकेडमी में अनुपस्थित रहा।