फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हैदरपुर फ्लाईओवर की सड़क टूटने से एक साइड बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कैराना। नेशनल हाईवे 709 एडी में यमुना पुल से पहले हैदरपुर मोड़ पर बनाए गए फ्लाईओवर की एक साइड की सड़क टूटने के कारण पुल की एक साइड वाहनों के लिए बंद कर दी गई है। निर्माण एजेंसी पुल की सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखाड़ कर नई परत के निर्माण में लगे हैं।
विज्ञापन

जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने पानीपत के सिवाह से नगीना तक हाईवे का निर्माण किया है। यमुना नदी के सिक्स लेन पुल से कुछ ही पहले हैदरपुर मोड़ पर भी फ्लाईओवर बनाया गया है। दो दिन पहले हैदरपुर फ्लाईओवर की दाईं ओर की सड़क की ऊपरी परत टूटनी शुरू हो गई। सड़क की ऊपरी लेयर में क्रेक आने के बाद एनएच वालों ने दाईं ओर को वाहनों के लिए बंद कर दिया।
निर्माण कंपनी के कर्मचारी फ्लाईओवर की एक साइड की पूरी सड़क मशीनों से उखाड़ रहे हैं। जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर की एक साइड की सड़क की परत उखाड़ कर नई परत बनाई जा रही है। इस कार्य में एक दो दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें