फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भगवान की प्रतिमाओं के साथ किया नगर भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। नगर के सरस्वती बिहार स्थित शिव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान पंचमुखी हनुमान, सिंदूरी हनुमान, शनि शिला की स्थापना से पूर्व श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों के साथ नगर प्ररिक्रमा की। थानाभवन कस्बे के सरस्वती बिहार कालोनी स्थित शिव मंदिर में पांच दिवसीय देव प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान के चौथे दिन मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पं. हरिओम शर्मा के तत्वावधान में पांच विद्वान पंडितों ने कराए। इसके बाद मंदिर से भगवान पंचमुखी हनुमान, सिंदुरी हनुमान, भगवान शनिदेव शिला को ट्राॅली रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम, जय हनुमान का उदघोष करते हुए सहभागिता की। आचार्य पंडित हरीओम शर्मा ने बताया मंगलवार सुबह विधि-विधान से देव प्रतिमाओं की स्थापना होगी। अतुल योगी, अमित शर्मा, रविकांत, सुशील पुंडीर, डाॅ. वीर सिंह, गौरव शर्मा, बोबी राणा, देवेंद्र शर्मा, अजय कुमार, नरेश कुमार, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें