प्रधान पद के प्रत्याशी के घर से एक क्विंटल रसगुल्ले बरामद
गढ़ीपुख्ता (शामली)। गढ़ीपुख्ता पुलिस को शुक्रवार की रात गांव मालैंडी में प्रधान पद के प्रत्याशी मुनेश देवी के यहां से मिठाई वितरित करने की सूचना मिली। पुलिस ने मालैंडी में पहुंचकर प्रधान पद के प्रत्याशी मुनेश देवी पत्नी सौदान सिंह के यहां जांच की। पुलिस को प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा उसके समर्थन में वोट करने के लिए वोटरों को घर बुलाकर एवं वोटरों के घर जाकर रसगुल्ले वितरित करते हुए मिला। पुलिस के पहुंचते ही प्रधान प्रत्याशी और उनके समर्थक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल रसगुल्ले बरामद किए हैं। पुलिस ने प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
शामली के गांव लिलौन में प्रत्याशी के घर पर मिठाई जब्त करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI