शामली मैं मास्क बैंक पर विधायक तेजेंद्र निर्मल का स्वागत करते लोग
- फोटो : SHAMLI
शामली। चौधरी चरण सिह विव मेरठ और माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा मास्क बैंक बनाया गया है। इसमें एक लाख मास्क सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जुटाकर जिले भर में वितरित किए जाएंगे।
भिक्की मोड़ पर मास्क बैंक के अस्थायी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ,मास्क बैंक के जिला प्रभारी डॉक्टर अमितेश शर्मा और डॉक्टर अनुुराग शर्मा और मास्क बैंक के कार्यक्रम संयोजक अंकित गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा के समय में राष्ट्रीय सेवा योजना ने काफी बढ़चढ़कर कार्य किया है। कार्यक्रम संयोजक द्वारा बताया गया कि मास्क बैंक में सभी सामाजिक और स्वंय सेवी संस्थाओं के माध्यम से एक लाख मास्क जमा किए जाएंगे और फिर जिले भर में इनका वितरण होगा।