कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव जसाला के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी बिल्लू (42) बाइक से किसी कार्य के लिए शनिवार शाम के समय कहीं जा रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गांव जसाला के पास एक होटल के समीप पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इसके बाद बिल्लू सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद