फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक मौत, 50 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमित युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को जिले में 50 लोग नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 218 मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 1312 हो गई है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बाबरी क्षेत्र के एक गांव निवासी कोरोना संक्रमित 34 वर्षीय युवक को सांस लेने में परेशानी होने पर कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिन से उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 38 हो गई है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 50 लोग नए संक्रमित मिले हैं। शामली शहर में 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा अलीपुर में एक, जसाला में एक, दुर्गनपुर में एक, डुंगर में एक, लिलौन में एक, बुटराड़ा में एक, आमवाली में तीन, भभीसा में एक, दुल्लाखेड़ी में एक, रंगाना में एक, भमेड़ी शाहपुर में एक, बझेड़ी में एक, खानपुर में दो, पिंडोरा में एक, बनत में तीन, जलालपुर में सात संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा गढ़ीदौलत में एक, भारसी में दो, सहपत में एक, मन्ना माजरा में एक, कंजरहेड़ी में एक, चूनसा में एक, कंडेला में एक, श्यामगढ़ी में एक, भैंसवाल में एक, टिटौली में एक, सिलावर में दो, झाल में दो, भाज्जू में चार, हाथी करौदा में एक, कुड़ाना में तीन लांक में एक, धनैना में एक, हसनपुर लुहारी में एक, कुतुबगढ़ में एक, महावतपुर में एक, हिंड में एक, भनेड़ाजट में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना के 50 नये केस मिले हैं। 218 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय केस संख्या 1312 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें