फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रेत भंडारण पर फायरिंग के मामले में एक गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। करनाल हाईवे पर स्थित बिडौली सादात में रेत के भंडारण पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पच्चीस दिन पूर्व मेरठ करनाल हाईवे पर बिडौली सादात में लगे रेत के भंडारण पर सो रहे मजदूरों के ऊपर कार सवार चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। जिसमें दो मजदूर तालिब पुत्र साजिद व वली पुत्र नजरु गोली लगने से घायल हो गए थे। मामले में रेत का भंडारण करने वाले विकास कुमार निवासी गांव गाजीवाला थाना नकुड़ सहारनपुर ने अज्ञात कार सवार चार नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम को बिडौली चेकपोस्ट प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने टीम के साथ घटना में शामिल एक बदमाश हरमनप्रीत सिंह निवासी गांव चोरमार खेड़ा थाना ओढ़ा जनपद सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए हरमनप्रीत सिंह ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर रेत भंडारण पर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। मामले में फरार चल रहे सरगना सहित अन्य साथियों की तलाश जारी है जो कि सिरसा हरियाणा के ही निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें