फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पानी से भरे भिगोने में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

Mon, 11 Mar 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। अपनी मां के साथ शामली ननिहाल में आए डेढ़ वर्षीय मासूम की पानी से भरे भिगोने में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने शामली में ही बालक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन


नगर की ब्लाॅक कालोनी निवासी गुलशेर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। गुलशेर के दो बेटे तथा एक बेटी है। गुलशेर की पत्नी अपने बच्चों को साथ लेकर शामली के मोहल्ला राजनगर में अपने मायके में गई हुई थी। शनिवार को गुलशेर शामली अपनी ससुराल पहुंचा तथा अपनी पत्नी व बच्चों को भट्ठे पर ले जाने लगा। इस दौरान गुलशेर ने घर के आंगन में रखे पानी के भिगोने के पास अपना सिर झुका कर अपना मुंह धोया और बाहर चला गया। अपने पिता को भिगोने के पानी से मुंह धोते देख डेढ़ वर्षीय मासूम अब्दुल आहाद भी पानी के भिगोने के पास जाकर सिर झुका पर चेहरा धोने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान मासूम सिर के बल पानी के भिगोने में गिर गया। काफी देर तक मासूम सिर के बल पानी के भिगोने में पड़ा रहा। बाद में घर के लोगो ने बालक को पानी के भिगोने से बाहर निकाला लेकिन तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने शामली में ही मासूम के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें