फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे महादेव आए हैं...

Mon, 11 Mar 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर द्वितीय बाबा महाकालेश्वर संकीर्तन का आयोजन किया गया। बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

श्री महाकाल मित्र मंडल द्वारा शनिवार की रात मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर द्वितीय बाबा महाकालेश्वर संकीर्तन का आयोजन किया गया। मंगलनाथ मंदिर उज्जैन के मुख्य पुजारी प्रणव भारती ने जोत प्रज्ज्वलित की। कार्यक्रम की शुरूआत दिल्ली से आई भजन गायिका भावना स्वरांजलि ने बाबा के भजनों से की। उन्होंने कीर्तन की रात है बाबा आज तुझे आना है, मेरे रामजी से कह देना जय श्रीराम, ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया, सजा दो घर को गुलशन सा मेरे महादेव आए हैं, लगे दुल्हन सी मेरी कुटिया मेरे घर नाथ आए हैं सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
कलकत्ता से आए भजन गायक पंकज सोनी ने कहा दूल्हा बने हैं बाबा उज्जैन की गलियों में दूल्हा बने हैं बाबा, तकदीर मुझे ले चल महाकाल के चरणों में, उज्जैन नगरिया जाऊंगी, महाकाल के दर्शन पाऊंगी, गली-गली में एलान होना चाहिए, हर मंदिर में महाकाल होना चाहिए, भोले की बरात आई है, हम भोलेनाथ की शादी में नाचेंगे आदि सुनाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मनोज मयूर आर्ट ग्रुप देहरादून द्वारा भोले की बरात, भस्म आरती, शिव तांडव, महाकाल की झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, विवेक प्रेमी, रामकुमार वर्मा, अश्वनी उपाध्याय, आकाश वर्मा, विशाल सोनी, अमन, सन्नी, प्रशांत, निशांत, संजय, धर्मबीर प्रधान, अमरीश वर्मा, डाॅ. अर्जुन वर्मा मौजूद रहे। महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन गुलशन खन्ना कांधला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें