फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 कट्टे सरकारी चावल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पुलिस ने कालाबाजारी के लिए गाड़ी में भरकर ले जाए जा रहे सरकारी चावल के 60 कट्टे पकड़ लिए। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार देर रात पुलिस यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैराना से पानीपत की और जा रही एक पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी में लदे 60 कट्टे चावल के बरामद किए। बाद में सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक मदन सिंह मौके पर पहुंचे। पकड़े गए चावल के कट्टों की जांच की गई तो वह सरकारी कोटे का निकला। गिरफ्तार शब्बीर पुत्र इस्माइल निवासी मोहल्ला खैलकला ने बताया कि वह सरकारी चावल को हरियाणा में बेचने के लिए जा रहा था। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक मदन सिंह की ओर से डीएम की संस्तुति के बाद आरोपी शब्बीर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें