फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन कॉलेजों में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

Fri, 22 Jun 2018 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई पहली मेरिट से कॉलेजों में पहले दिन भीड़ तो उमड़ी, लेकिन ज्यादा दाखिले नहीं हो सके। ज्यादातर छात्र-छात्राएं जानकारी जुटाने और कॉलेज से आवेदन पत्र लेकर भरने में ही रह गए। जनपद के चारों राजकीय और एडेड कॉलेजों में सभी संकायों में 2369 सीटों के सापेक्ष बृहस्पतिवार को केवल 34 दाखिले हो पाए। पहली मेरिट से दाखिले के अभी दो दिन शेष हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डिग्री कॉलेजों में पहली मेरिट सूची से कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से ही सभी डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी रही। कुछ छात्र-छात्राएं बोर्ड पर मेरिट सूची देखते नजर आए तो कुछ कॉलेज से आवेदन पत्र लेने के लिए लाइन में लगे दिखाई दिए। वहीं, दो से चार छात्र-छात्राएं ही दाखिला कराते नजर आए। पहले दिन जनपद के चारों राजकीय और एडेड कॉलेजों में सभी संकायों में मिलाकर 2369 सीटें उपलब्ध हैं। जिनके सापेक्ष सभी संकायों में बृहस्पतिवार को केवल 34 दाखिले हुए।

जिसमें वीवी इंटर कॉलेज में बीए में तीन और बीकॉम में दो             दाखिले हुए। आरके पीजी कॉलेज में बीएससी गणित 11, बायो में 13, सांख्यिकी में तीन और बीएससी एग्रीकल्चर में कोई दाखिला            नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं विजय सिंह पथिक कैराना में बीए में कोई दाखिला नहीं हुआ। बीएससी बायो में दो, गणित में कोई नहीं और बीकॉम में भी कोई दाखिला नहीं हुआ।

वहीं, इसके अलावा राजकीय बालिका महाविद्यालय कांधला में बीए में कोई नहीं, बीएससी बायो और गणित में कोई दाखिला नहीं हुआ। पहली मेरिट से शनिवार तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। जिसके बाद ही दूसरी मेरिट जारी होगी। शुक्रवार को दाखिलों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें