शामली। गांव मुंडेट कलां में गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक द्वारा चार अगस्त को दोपहर एक बजे सर्व खाप एवं सर्व समाज की पंचायत आयोजित होगी।
गठवाला खाप के प्रवक्ता शीशपाल मलिक ने बताया कि पंचायत में खाप चौधरी और समाज के जिम्मेदार लोग शामिल होंगे। इसमें हिंदू समाज में बुराइयों को दूर करने समेत विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। पंचायत में देश खाप 84 के चौधरी सुरेंद्र सिंह, बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, चौधरी विनय चौधरी, संजय कालखंडे, सुखपाल सिंह, प्रमेंद्र आर्य, विवेक रमाला, कैप्टन विनोद हटाना आदि खाप चौधरियों की सहमति प्राप्त हो गई है। सर्व समाज से घनश्याम दास गर्ग, उपाध्याय समाज से तेजा सिंह, गोस्वामी समाज से नानक, राजा चरत प्रताप सिंह सहित 35 समाज के जिम्मेदार लोगों पंचायत में शामिल होने की स्वीकृति दी है।