कैराना में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योित योजना का बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला
कैराना। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कैराना का नाम बदलकर काइराना हो गया। आर्यपुरी देहात में प्राथमिक विद्यालय के पास लगाए गए दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के फ्लैक्स बोर्ड पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी फोटो है, वहां पर कैराना का नाम काइराना लिख दिया गया।
भारत सरकार की ग्रामीण विद्युतीकरण दीन दयाल उपाध्याय ग्राम योजना का एक फ्लैक्स बोर्ड आर्यपुरी देहात में प्राथमिक विद्यालय के पास लगा हुआ है। इसमें भारत सरकार की ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही फ्लैक्स बोर्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो भी है, लेकिन विद्युत विभाग एक गलती कर बैठा। बोर्ड पर कैराना के स्थान पर काइराना लिखा गया है जो आने जाने वाले के लिए हंसी का पात्र बना हुआ है। विद्युत निगम के एसडीओ उमेश जैन का कहना है कि फ्लैक्स की जांच करा उसे बदलवा दिया जाएगा