फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने मंडावर रेत खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडावर रेत खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम संदीप कुमार, ड्रेनेज विभाग के एई विनोद कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार और खनन अधिकारी मंडावर रेत खनन क्षेत्र पर पहुंचे। कुछ ग्रामीणों की शिकायत थी कि मंडावर में खनन ठेकेदार ने अस्थाई बंधा बना लिया है। जिस कारण बरसात के दिनों में गांव को बाढ़ से खतरा बन जाएगा। एसडीएम ने बताया कि यमुना नदी से गांव करीब 700 मीटर की दूरी पर है। यमुना में पानी उतरने के कारण नीचे की रेत ऊंची नीची दिखाई देने के कारण ग्रामीण उसे अस्थाई बंधा बता रहे हैं। मामले में सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया है कि वह मामले की रिपोर्ट बनाकर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें