फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों, शिक्षकों ने निपुण भारत बनाने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अधिकारियों ने देखा मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी माध्यम से यूनिफार्म की धनराशि को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हस्तांतरित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान अधिकारियों और शिक्षकों ने निपुण प्रदेश बनाए जाने को लेकर शपथ ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी माध्यम से नि:शुल्क यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूता, मौजा, स्वेटर व स्टेशनरी खरीदने के लिए 1200 रुपये प्रति विद्यार्थी हस्तांतरित करने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। शामली में कलक्ट्रेट सभागार में एमएलसी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बीएसए राहुल मिश्रा और जिला समन्वयकों, शिक्षकों, अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों आदि ने लाइव प्रसारण देखा। इसके अतिरिक्त खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों और विद्यालयों में भी इस कार्यक्रम का प्रसारण अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों तथा ग्रामीणों को दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निपुण भारत कार्यक्रम के तहत मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों को निपुण प्रदेश बनाए जाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार, एसआरजी प्रवीण कुमार, सचिन कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, अखिलेश, आनंद समेत शामली ब्लॉक के करीब 50 शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्यालयों नहीं शुरू हुआ निरीक्षण अभियान
शामली। शासन ने परिषदीय विद्यालयों में एक से छह अगस्त तक अधिकारियों को आकस्मिक निरीक्षण करने का अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिले में यह निरीक्षण अभियान शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पिछले महीने कराए गए विद्यालयों के निरीक्षण में बड़ी संख्या में शिक्षक अनुपस्थित मिले थे और कई विद्यालयों में सफाई भी बेहतर नहीं पाई गई थी। इसे देखते हुए शासन ने एक सप्ताह तक विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर स्कूल खुलने का समय, शिक्षकों की उपस्थिति और सफाई आदि व्यवस्थाएं देखने और बीएसए को रोज की निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को पहले दिन जिले के किसी विद्यालय में निरीक्षण नहीं किया गया। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री का कलक्ट्रेट और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर लाइव प्रसारण कार्यक्रम में अधिकारियों व शिक्षकों के मौजूद रहने की वजह से विद्यालयों का निरीक्षण शुरू नहीं किया गया। छह अगस्त तक रोजाना विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें