फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसात में शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील, वाहनों का चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। बरसात ने शहर की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील कर दी हैं। सड़कें में गड्ढे होने से राहगीरों का दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों का सबसे ज्यादा हाल शहर में खराब है। जिनके कारण हादसों की आशंका बढ़ गई है। यहां गड्ढों में पानी भर जाने से अंदाजा लगाना दुश्वार हो रहा है।
सावन में हुई बरसात के बाद शहर के मेरठ-करनाल मार्ग पर सिंभालका गांव से विजय चौक और विजय चौक से कैराना रोड औद्योगिक क्षेत्र तक सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक से सिभांलका गांव तक गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरा है। विजय चौक से लेकर गुलजारी वाला शिव मंदिर और पंजाब नेशनल बैंक से लेकर करमूखेड़ी बिजलीघर व पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क बदहाल है। जिसके चलते वाहनों का चलना मुश्किल हो रहा है। पानी भरे गड्ढे में वाहनों के पलटने की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों के लिए चार करोड़ रुपये अवमुक्त
शहर के उद्यमी, व्यापारी बदहाल सड़कों के निर्माण की मांग प्रशासन से मांग कर चुके हैं। वहीं, डीएम जसजीत कौर ने 13 करोड़ का एस्टीमेट लोक निर्माण विभाग से तैयार कराकर एनएचआईए की बागपत इकाई और लखनऊ मुख्यालय भिजवाया था। इसके बाद भी बदहाल सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया। एडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि शहर की सड़कों के निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अफसरों की टीम संयुक्त सर्वे करके रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसी माह शहर की सड़कों का निर्माण होगा शुरू
डीएम जसजीत कौर का कहना है कि शहर की बदहाल सड़कों के निर्माण के लिए एनएचएआई की ओर से चार करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त हुई है। इसी माह लोक निर्माण विभाग शहर की खस्ता हाल सड़कों की एक परत का निर्माण कराएगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता का तबादला हो जाने से कार्य प्रभावित हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को बुलाकर निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें