शामली। डीएम जसजीत कौर ने जिले के अधिकारियों को बिना अनुमति जिला मुख्यालय न छोड़ने के आदेश दिए हैं।
डीएम ने अपने आदेश में कहा कि अक्सर कुछ अधिकारी अपने मंडलीय अधिकारियों से अवकाश लेकर मुख्यालय छोड़ जाते हैं। इस संबंध में त्योहारों, शासकीय कार्यों और कानून व्यवस्था के मद्देनजर कोई भी जनपद स्तरीय अधिकारी मंडल स्तरीय अधिकारी से अवकाश लेकर डीएम की पूर्वानुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोडे़ंगे। मुख्यालय छोड़ने से पहले डीएम की लिखित पूर्वानुमति लेनी होगी। किसी अपरिहार्य स्थिति में यदि लिखित पूर्वानुमति लिया जाना संभव न हो और मुख्यालय से बाहर जाना आवश्यक हो तो प्रत्येक दशा में उसकी सूचना मुझे मोबाइल पर देकर अनुमति लेकर ही जाएंगे।