फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को खेत में खींचा, विरोध करने वालों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। चौसाना क्षेत्र के एक गांव में 4 युवकों ने किशोरी को खेत में खींच कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग लेकर थाने में पहुंचे लोगों ने बताया कि गांव की किशोरी रविवार शाम को खेत से वापस अपने घर आ रही थी। रास्ते में दुष्यंत, हरिओम, विशु और हिमांशु ने किशोरी को खेत में खींच लिया। अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बना ली। इस दौरान वहां पहुंचे ओमवीर, रामशरण, आकाश और पंकज ने विरोध किया। जिस पर चारों लोगों पर लाठी-डंडों और तमंचे की बट से हमला किया गया। घटना में घायल ओमवीर सिंह और रामशरण, आकाश और पंकज को झिंझाना सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां से पंकज और आकाश को मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। चौसाना चौकी इंचार्ज समय पाल सिंह अत्री का कहना है कि कल शाम के समय झगड़े में घायल एक व्यक्ति चौकी पर आया था, उसका मेडिकल कराया गया था। लड़की के साथ छेड़छाड़ की सूचना आई थी, मगर कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें