शामली। सरकारी कार्यालयों में अधिकारी समय पर नहीं पहुुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह 10 से बजे के बाद भी सरकारी कार्यालयों में बीएसए से लेकर दिव्यांगजन अधिकारी और परियोजना निदेशक नदारद मिले। कुछ बाबू भी सीट पर नहीं रहे। इस दौरान फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पड़ताल के दौरान का नजारा ...
n बीएसए कार्यालय, समय 10.30 बजे : बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीएसए के अलावा बराबर वाले लिपिक कार्यालय में भी कोई नहीं था। कार्यालय खाली पड़ा हुआ था।
दूसरे कार्यालय में पूछने पर पता चला कि बीएसए अवकाश पर और अन्य कुछ कर्मचारी अभी तक नहीं आए है।
n डीआईओएस कार्यालय, समय 10.40 बजे : जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नहीं थे। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि जाम होने के कारण वह देरी से पहुंचे।
n एआरटीओ कार्यालय, समय 10.50 बजे : गोहरनी रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय में एआरटीओ 10.50 तक अपने कार्यालय में नहीं पहुंचे थे। उनका लोग कार्यालय के बाहर इंतजार करते नजर आए। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया वह हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, जिसके कारण देरी से पहुंचे।
n विकास भवन, समय 10.55 बजे : विकास भवन स्थित परियोजना निदेशक कार्यालय में अधिकारी की कुर्सी खाली पड़ी थी। कमरे में ऐसे ही रूम हीटर चल रहा था। वहां मिले कर्मचारी ने बताया कि वह थानाभवन गए हुए हैं।
n दिव्यांगजन अधिकारी कार्यालय, समय 11 बजे : व्यांगजन अधिकारी की कुर्सी खाली पड़ी थी। कई दिव्यांग कार्यालय में कुर्सी खाली देखकर लौटते नजर आए। कर्मचारी ने बताया कि वह आज आए नहीं हैं। nविकास भवन पेंशन विभाग कार्यालय 11.15 बजे : वृद्धा पेंशन विभाग कार्यालय में लिपिक व कर्मचारियों की कुर्सी 11 बजे तक खाली पड़ी थी, जबकि समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी अपने कार्यालय में मौजूद थी। कई वृद्ध कार्यालय में कर्मचारी के नहीं होने पर परेशान रहे।