फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिकायत तो सुनते हैं अफसर, समाधान नहीं होताो

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में किसान दिवस में बोलते किसान। संवाद
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बेसहारा पशुओं से फसलों के नुकसान, टूटी सड़कों समेत कई मुद्दों पर अफसरों को घेरा। किसानों ने कहा कि हर बार किसान दिवस में समस्या बताते है, अफसर सुनते हैं लेकिन समाधान नहीं होता। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद चौहान की अध्यक्षता में किसान दिवस हुआ। इसमें भाकियू के प्रदेश महासचिव कपिल खाटियान ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। थानाभवन मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर बिजली चोरी के नाम पर छापा मारकर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया।
राजन जावला ने कहा कि एक साल से बेसहारा पशुओं के फसलों को बर्बाद करने का मुद्दा उठाया जा रहा है मगर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। रजबहा पटरी के निर्माण का भी मामला उठाया। हरीश चौधरी ने कहा कि ऊर्जा निगम ने भैंसवाल गांव में मीटर उखाड़कर फेंक दिए, अब किसानों बकाया बिल जमा करने के नोटिस दिए जा रहे हैं। थानाभवन शुगर मिल में किसानों का बकाया भुगतान नहीं करने की मांग उठाई। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश जिला गन्ना अधिकारी को दिए।
विज्ञापन

नलकूप लगवाया, चालू नहीं किया : सुनील पंवार ने कहा कि पूर्वी यमुना नहर पटरी जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण हादसे का खतरा रहता है। पटरी बनवाने की मांग की। कुड़ाना गांव के ऋषिपाल ने कहा कि गांव में ग्रामीणों की सुविधा के लिए नलकूप लगवाया गया था, जो चालू नहीं किया जा रहा। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को नोटिस जारी करने को कहा। संजीव राठी ने कहा कि विभिन्न लिंक मार्गों पर ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं, सड़कें टूटी हैं लेकिन निर्माण की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। किसानों ने कहा कि लंबे समय से पशु चिकित्सालयों में डाॅक्टर, फार्मासिस्टों की कमी का मुद्दा उठाया जा चुका है लेकिन मांग पूरी नहीं हो रही।

कलक्ट्रेट में किसान दिवस में बोलते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें