फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर करते रहे इंतजार, नहीं आए डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसर करते रहे इंतजार, नहीं आए डिप्टी सीएम
विज्ञापन

शामली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का थानाभवन आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया। दोपहर दो बजे तक अफसर और नेता उनके आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना पर सब लौट गए। सोमवार को भी बड़ी संख्या में नेताओं और अन्य गणमान्य लोगों ने थानाभवन पहुंचकर मंत्री सुरेश राणा के पिता रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सोमवार तीन बजे हेलीकॉप्टर से थानाभवन पहुंचना था। सुबह से ही अधिकारियों ने थानाभवन में डेरा डाल लिया था तथा भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। दोपहर दो बजे डिप्टी सीएम के नहीं आने की सूचना जिला प्रशासन को मिली। बताया जाता है कि उनका आगमन रद्द होने का कारण मौसम खराब होना बताया गया है।
विज्ञापन

उधर, आरएसएस के बृज प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला, दिव्य प्रेम आश्रम हरिद्वार से आशीष, खादी बोर्ड के गोपाल अंजान, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, सुधीर बालियान, विधायक ठाकुर जयवीर सिंह, आशुतोष राय, प्रशांत चौधरी, लोकेश दीक्षित, मुरादाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान मंत्री सुरेश राणा के आवास पर पहुंचे और उनके पिता ठाकुर रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रेमप्रकाश राय आजमगढ़, मंजू सरोज, बृजेश यादव, जयनाथ सिंह आजमगढ़, अरुण सिंह, रविशंकर तिवारी, हर्षवर्धन लखनऊ, अजय पंवार, बिजनौर के पूर्व पालिका अध्यक्ष नवनीत गर्ग, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, राखी त्यागी, नरेश सैनी, मनोज राणा आदि थानाभवन पहुंचे और रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें