शामली में औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरी शंकर।
- फोटो : SHAMLI
तीन औद्योगिक इकाइयों में अधिकारियों ने की जांच
शामली। जिले के अफसरों की टीम ने बुधवार को औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुदानित यूरिया का कच्चे माल के रूप में प्रयोग होता नहीं मिला।
टीम ने सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड गागौर ऊन, मैसर्स ऑक्सफोर्ड पेंट इंडिया लिमिटेड, मैसर्स निकेता पेपर्स लिमिटेड में जांच की। जिसमें चिह्नित उत्पाद के निर्माण में उपयोग के लिए अनुदानित यूरिया का डायवर्जन कर कच्चे माल के रूप में प्रयोग किए जाने का कोई मामला नहीं मिला। टीम में जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर, एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह, जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त परमहंस मौर्य, दूसरी टीम में कैराना के एसडीएम संदीप सिंह, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, कैराना व सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मुजफ्फरनगर शामली शामिल रहे। संवाद