फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्दशी पर मां को लगाया हलवा-पूरी का भोग

विज्ञापन
शामली के मोहल्ला मनिहरान में दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चतुर्दशी पर मां को लगाया हलवा-पूरी का भोग
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ दुर्गा देवी मंदिर में अश्वनी मास की चतुर्दशी पर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां दुर्गा देवी मंदिर में सुबह से ही हलवा, पूरी, चुनरी, नारियल, झंडे आदि चढ़ाकर मां को हलवे का भोग लगाया और मन्नत मांगी।
विज्ञापन

सुबह सामूहिक रूप से यज्ञ पंडित चंद्र मोहन शास्त्री ने विधि विधान से कराया। जिसमें मंदिर समिति व श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुति दी। मेले में बच्चों ने खिलौने, झूले, चाट, मिष्ठान आदि का आनंद लिया। रात्रि में मां की मंगला आरती के पश्चात रात्रि में माता का भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने माता के भजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय कर श्रद्धालुओं को नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण में मंदिर समिति व कस्बे के लोगों का सहयोग रहा। राकेश शर्मा, आदेश गर्ग, श्रीराम, संजीव अग्रवाल, रॉबिन मित्तल, राहुल, आशुतोष, अमन कोरी, बाबूराम नायक, देवराज जुनेजा, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें