फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आवंटित पट्टे की आड़ में यूपी में खनन का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में आवंटित पट्टे की आड़ में यूपी में खनन का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। हरियाणा की सीमा में आवंटित पट्टे की आड़ में खनन ठेकेदार ने यूपी की सीमा के चौतरा गांव में भी खनन शुरू कर दिया। इसके लिए शुक्रवार रात अपने साथियों के साथ रास्ता बनाने का प्रयास किया। जिसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने देर शाम जमकर हंगामा कर विरोध किया। आरोप है कि मौके पर पहुंची यूपी पुलिस भी आपसी सहमति से रास्ता देने की बात करने लगी। देर रात तक मौके पर हंगामा जारी था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चौतरा निवासी सरदार रिछपाल सिंह, सरदार बूटा सिंह, अक्खा सिंह ,बलदेव सिंह, जोगा सिंह, गुरनाम सिंह ,शोभा सिंह, विक्रम सिंह, अमरजीत सिंह और बलहेड़ा के पंडित श्याम लाल आदि ग्रामीण रात करीब 10 बजे तक मौके पर हंगामा कर रहे थे। यूपी पुलिस पर ग्रामीण समझा-बुझाकर रास्ता देने के दबाव बनाने का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि खनन का एक पट्टा हरियाणा की ओर यमुना नदी के किनारे गांव लालूपुरा के लोगों को आवंटित हुआ है। इस पट्टे पर यूपी में आकर अवैध खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि रेत भी इसी रास्ते से ले जाना चाहते हैं। जिनको वे रोक रहे हैं और पुलिस भी हम पर रास्ता देने का दबाव बना रही है। इस संबंध में एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें