नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में गणमान्य लोगों की बैठक लेते सीओ थानाभवन।
- फोटो : SHAMLI
थानाभवन। बृहस्पतिवार को सीओ अमित सक्सेना और थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने कस्बे, आसपास गांवों के जिम्मेदार लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। सीओ ने कहा कि कोरोना वायरस के दौरान हम सभी को अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा करनी है। ईद के मौके पर सभी अपने घर पर रहकर ही नमाज अदा करें। कई लोग बाजार खुलने के समय में घूमते हैं जो गलत है। ऐसे लोगों को रोकने में जनप्रतिनिधि भी पुलिस की मदद करें। बैठक में पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज, जलालाबाद चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, नरेंद्र त्यागी, सभासद नीरज गोयल, बोबी अरोड़ा सहित काफी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।