शामली। आरके पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें कैडेट्स को प्रशिक्षण के दूसरे दिन योगाभ्यास कराने के साथ साथ एनसीसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
शुक्रवार को शहर के राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज में आरंभ हुए प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न जानकारी दी। जिसमें दो जनपदों के लगभग 600 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन योगाभ्यास कराया। जिसमें योगाचार्य मनोज गोस्वामी ने कैडेट्स को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
कमांडेंट कर्नल अनुपम सक्सेना ने बताया कि एनसीसी भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण ऑगेनाइजेशन है। जिसके द्वारा कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों में से श्रेष्ठ छात्रों का चयन कर उनको विशेष प्रशिक्षण देकर भविष्य के लिए श्रेष्ठ नागरिक तैैयार करना है। एनसीसी का मुख्य उद्देश्य एकता और अनुशासन है।
यह सब बातें कैडेट्स को ऐसे प्रशिक्षण शिविर में ही सीखने को मिलती है। इसके साथ अगले दिनों में दिया जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। एनसीसी अधिकारियों ने कैडेट्स को सेल्यूट का प्रशिक्षण दिया। मौके पर मेजर भारत, दयाकिशन, नायब सूबेदार गजेंद्र, अमर सिंह, बीएचएम संदीप राणा, एसपीएस मलिक, लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, केपी मलिक, नीरज कुमार, संजीव, मदन कुमार, राजेश, देशराज, सुभाष, कृष्णपाल देशवाल आदि मौजूद रहे।