फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर हाईवे के मुआवजे को लेकर दर्ज कराई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे पर किसानों ने लेखपाल के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई। इसके अलावा अन्य मांग भी रखी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पेट्रोल पंप के बराबर में जमीन के कॉमर्शियल रेट तय किया जाए, जो भूमि हाईवे के नजदीक है उसका रेट कॉमर्शियल भूमि के बराबर होना चाहिए। इसके अलावा बुटराडा हींड मार्ग जो फिलहाल लिंक मार्ग है, इस मार्ग को जनपद मार्ग घोषित किया जाए। किसानों ने खेतों में खड़े पेड़ों की दोबारा सही गिनती कराई जाए। हाईवे की दोनों साइडों में जलभराव की समस्या वह रास्ते का निदान हो। नलकूपों का 40 हजार रुपये का मुआवजा कम बहुत कम है। नलकूपों का मुआवजा बढ़ा हुआ दिया जाए। ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल से ग्रामीणों ने जमीन की पैमाइश कराई है। इस दौरान हल्का लेखपाल कुलवंत सिंह ने बाबरी, बनतीखेड़ा, कैड़ी के किसानों की आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान पूर्व प्रधान अनंगपाल सिंह, जगपाल सिंह, इस्लाम, गुरनाम सिंह, शाहिद, जबर सिंह, जयपाल सिंह,दीनू शाह, काले शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें