फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुफ्त में होगा ओ लेवल और ट्रिपल-सी का प्रशिक्षण

Sun, 28 Jul 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अन्य पिछड़ा वर्ग के इंटर पास छात्र-छात्राएं मुफ्त में ओ लेवल और ट्रिपल-सी कोर्स कर सकेंगे। इसके लिए पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। विभाग ने प्रशिक्षण के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के इंटर पास परीक्षार्थी, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है। वह इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों की आयु 35 से अधिक नहीं होनी चाहिए। उनके मुताबिक छात्र किसी संस्था से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो। जबकि किसी भी शिक्षण संस्थान से संस्थागत छात्र के रूप में अध्ययनरत नहीं होना चाहिए। उनके लिए ओ-लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जाएगा। कोर्स की अवधि एक वर्ष तथा ट्रिपल-सी कंप्यूटर प्रशिक्षण जिसकी अवधि तीन माह की होगी।
छात्र पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से आवेदन नहीं किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि छात्र ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर पासपोर्ट साइज फोटो चस्पा कर अपना हस्ताक्षर करने के बाद जाति, आय प्रमाणपत्र, हाईस्कूल अंक पत्र, प्रमाणपत्र, इंटर का प्रमाणपत्र व आधारकार्ड की छायाप्रति सहित जिला वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में 5 अगस्त तक जमा कर दें। पांच अगस्त के बाद आवेदन पत्र किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें