फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में बनेगा एनआरसी

Tue, 12 Sep 2023 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। जिले में जल्द ही आंखों की सर्जरी के अलावा इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री (आईपीएचएल) स्थापित की जाएगी। साथ ही क्रिटिकल केयर यूनिट, एनआरसी, आईपीएचएल का निर्माण भी जल्द ही शुरू कराया जाएगा। इनके शुरू होने से मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों और मुजफ्फरनगर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों के लिए न्यूट्रिशनल रिहेबिलिटेशन सेंटर (एनआरसी) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जगह तलाश ली गई। इसी माह के अंत में सेंटर को शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए एक डाॅक्टर की भी तैनाती कर दी गई है। जल्द ही डाॅक्टर को मुजफ्फरनगर में विशेष ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। अभी तक जिले के कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को मुजफ्फरनगर के एनआरसी में भर्ती कराना पड़ता था।



डीएम ने बताया कि जल्द ही जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री (आईपीएचएल) स्थापित की जाएगी। लैब स्थापित होने के बाद करीब 150 से अधिक प्रकार की जांचें हो सकेंगी। फिलहाल जिले के किसी भी जिला अस्पताल में ऐसी लैब नहीं है। लैब के लिए जमीन तलाशने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक जिला अस्पताल में मरीजों की आंखों की सर्जरी नहीं हो पाती है। मरीजों को सर्जरी के लिए मुजफ्फरनगर की दौड़ लगानी पड़ती थी। सर्जरी के लिए उपकरण खरीदने को 10 लाख का बजट जारी किया गया है। जल्द ही सर्जरी शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए तलाशी जा रही जमीन

जिले में अभी क्रिटिल केयर यूनिट नहीं है। प्रशासन ने यूनिट के लिए जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। क्रिटिकल केयर में उन मरीजों की देखभाल की जाती है जिन्हेंं जीवन-घातक चोटें और बीमारियां हैं। विशेष रूप से प्रशिक्षित स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं की एक टीम 24 घंटे सेवा प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें