फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अभी स्कूल के नए भवनों के लिए करना पड़ेगा छात्रों को इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक साल बाद भी नहीं हो सका है निर्माण कार्य पूरा, 4.30 करोड़ की लागत से बनने थे 37 स्कूल
विज्ञापन

- सर्वे करने के बाद किए गए थे स्कूल ध्वस्त, शासन ने पिछले वर्ष भेजा था निर्माण के लिए बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जर्जर हो चुके स्कूलों के नए भवनों का अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है। छात्र-छात्राओं को नए भवन के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। जबकि निर्माण कार्य के लिए करीब 4.30 करोड़ का बजट भेजा गया था। इससे निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है, लेकिन इस वर्ष नए भवन में बच्चे बैठकर पढ़ाई नहीं कर सकेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2022-23 में 53 विद्यालयों को जर्जर घोषित किया गया था और इनकी तीन स्तरीय जांच की गई। इन सभी विद्यालयों को गिरा दिया गया था। उनके स्थान पर 37 नए भवन की स्वीकृति विभाग से मिली थी। इस बार विद्यालयों के निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग को 37 विद्यालयों में कार्य शुरू हो चुका है। प्राथमिक विद्यालयों के लिए 15.14 लाख और जूनियर हाईस्कूल के 22.20 लाख की धनराशि भेजी गई है। निर्माणाधीन संस्था ने विद्यालयों में कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

37 विद्यालयों में 60 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद थी कि इस वर्ष जुलाई माह में जैसे ही स्कूल खुलेंगे और बच्चे नए भवन में बैठकर पढ़ेंगे, लेकिन अभी उन्हें नए भवन के लिए इंतजार करना होगा। इससे जुलाई माह में विद्यालय खुलने पर यहां के विद्यार्थियों को अन्य विद्यार्थियों के साथ कक्षा साझा करनी पड़ेगी। जिला समन्वयक राहुल कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें