फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अब पढ़ाई के साथ रोजगार का हुनर भी सीखेंगे राजकीय कॉलेज के छात्र-छात्रा

Sun, 07 Apr 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अब रोजगार का हुनर भी सिखाया जाएगा। इंटर के विद्यार्थी अपनी मनपसंद ट्रेड से व्यावसायिक प्रशिक्षण भी ले सकेंगे। नए सत्र से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में पांच ट्रेड्स में प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नए सत्र में कक्षा 11 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी व्यावसायिक ट्रेड का प्रशिक्षण ले सकेंगे। विद्यार्थियों को दो वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंटर उत्तीर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। आईटी ट्रेड में विद्यार्थियों को कंप्यूटर तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। फल एवं खाद्य संरक्षण, टेक्सटाइल डिजाइन और बेकिंग कंफेक्शनरी का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का प्रशिक्षण अगस्त माह से शुरू किया जाएगा। कॉलेज में प्रवेश फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है। प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि कौशल विकास मिशन योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत ही हितकारी सिद्व होगा। उन्होंने बताया कि जनपद में करीब 20 राजकीय कॉलेज संचालित है। सभी इंटर कॉलेजों में कक्षा 11 के विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा। जिससे वह अपने पैरों पर खड़े हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें