फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: होली पर 210 डीजे संचालकों को नोटिस

Tue, 03 Mar 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। होली पर रंग में भंग न पड़े। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने करीब 512 लोगों को मुचलका में पाबंद किया है। इसके साथ ही 210 डीजे संचालकों को नोटिस भेजकर गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया है। विवादों में रहने वाले गांवों पर पुलिस अतिरिक्त निगरानी रखेंगी।
विज्ञापन


जिला सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी रंजिशें व छोटे मोटे-विवाद में बड़े खून-खराबे का कारण बनते हैं। इस लिहाज से होली पर विशेष फोकस रखा जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले डीजे पर फोकस करते हुए जिलेभर में करीब 210 डीजे संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। उन्हें यह भी बताया गया कि वह कितनी ऊंचाई तक का डीजे लगा सकते हैं। कितनी आवाज में बजा सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा के चलते निर्धारित समय के बाद डीजे नहीं बजाना है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विवादित, भड़काऊ, धार्मिक या जातीय विवाद उपजाने वाले गाने प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसी डीजे पर शराबी आता है या कहीं विवाद होता है तो वह सबसे पहले पुलिस बुलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें