फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बेसमेंट बनाने पर 25 को दिए नोटिस

Fri, 09 Aug 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। दिल्ली के बेसमेंट में हुई घटना के बाद शामली में प्राधिकरण की टीम ने जनपद में चेकिंग अभियान चलाते हुए 25 को नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली की घटना को लेकर जनपद में प्राधिकरण के जेई अमरीश चौहान ने टीम के साथ शहर में बने बेसमेंट में चल रहे संस्थानों में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें चेकिंग के दौरान ऐसे 25 कोचिंग सेंटर, कंप्यूटर सेंटर व लाइब्रेरी मिली। इसके साथ ही सहारनपुर तिराहे पर कॉलोनी में चल रहे बेसमेंट कार्य के कारण कॉलोनी के मालिक व अन्य सभी संस्थानों को भी नोटिस जारी करते हुए बंद करने के निर्देश दिए। वहीं थानाभवन में भी ईओ जितेंद्र राणा ने शासन के निर्देशों के चलते कस्बे में बने बेसमेंट का चिन्हीकरण कराया। ईओ ने बताया कि चिन्हीकरण का कार्य पूरा होते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें