फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सरकारी अस्पताल नहीं, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में खड़ी होगी 108 सरकारी एंबुलेंस

Wed, 20 Sep 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना क्ष्रेत्र के गांव बदलूगढ में खडी 108 एम्बूलैस
विज्ञापन
शामली। जिले में चल रही 108 की सरकारी एंबुलेंस अब अस्पताल में खड़ी नहीं होगी। शासन की नई व्यवस्था के तहत एंबुलेंस अब हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (हॉट स्पॉट एरिया) में निर्धारित प्वाइंट पर खड़ी होगी। नई व्यवस्था के लागू होने से दुर्घटना में घायल व्यक्ति को जल्द उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले में 108 की 11 और 102 की 15 सरकारी एंबुलेंस चल रही है। 108 एंबुलेंस इमरजेंसी के लिए होती है, जो घायलों व अन्य मरीजों को तत्काल अस्पताल ले जाकर उपचार उपलब्ध कराती है जबकि 102 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं और जच्चा-बच्चा को अस्पताल लाने व घर छोड़ने की सुविधा के लिए उपलब्ध होती है। अभी तक सभी सरकारी एंबुलेंस को सरकारी अस्पताल में खड़ा किया जाता था। कॉल आने पर एंबुलेंस बताई गई लोकेशन पर रवाना होती थी। अब शासन ने नई व्यवस्था लागू की है, जिसमें 108 एंबुलेंस सरकारी अस्पताल के बजाय हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में निर्धारित प्वांइट पर खड़ा किया जाएगा। एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचेगी और घायल व्यक्ति या मरीज को सीधे अस्पताल लेकर पहुंचेगी। इसमें समय भी कम लगेगा और मरीज को भी उपचार भी जल्द मिलेगा। सरकारी एंबुलेंस के जिला प्रभारी ललित मोहन शर्मा ने बताया अब 108 सरकारी एंबुलेंस अस्पताल में खड़ी नहीं होगी। एंबुलेंस को जिले में चिन्हित किए गए हॉट स्पॉट क्षेत्रों में खड़ा किया गया है। इससे घायलों व मरीजों को जल्द उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में इन प्वाइंट पर रहेगी 108 एंबुलेंस
शामली ब्लाॅक क्षेत्र
- शामली में कुड़ाना बस स्टैंड
- कमला कालोनी बुढ़ाना मार्ग
- गांव कुड़ाना के निकट
कांधला ब्लाक क्षेत्र
- फजलपुर बस स्टैंड कांधला
- टीचर कॉलोनी कॉमन सर्विस सेंटर कांधला
थाना भवन ब्लाॅक
-भारत पेट्रोलियम के निकट थानाभवन।
- एल्पाइन विद्यापीठ के निकट थानाभवन।
कैराना ब्लाॅक
- कैराना मार्ग बदलूगढ़।
- कैराना-कांधला मार्ग ताज होटल के निकट।
ऊन ब्लाॅक
-मेरठ-करनाल मार्ग जमालपुर के निकट।
- सांपला पिंडोरा मार्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें