शामली। प्रथम चरण में 11 अप्रैल को होने वाले कैैैराना लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए सोमवार से कलक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में नामांकन पत्र दाखिल होंगे। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी दाखिल करा सकेंगे। प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की जिला प्रशासन की ओर पूरी तैयारी कर ली गई है। जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट डीएम कोर्ट में जाने वाले प्रत्याशियों के लिए बेरिकेडिंग कर दी गई है। भीड़ रोकने के लिए कलक्ट्रेट से 100 मीटर की दूूरी बैरियर लगा दिया गया है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशी समेत पांच लोग अंदर जा सकेंगे।
सोमवार से प्रथम चरण में 11 अप्रैल को होने वाले कैैैैराना लोकसभा के मतदान के लिए कलक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में कैराना सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे नामांकन तक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने और नामांकन पत्र जांच करने के लिए डीएम अखिलेश कुमार सिह खुद
मौजूद रहेंगे। एआरओ के रूप में एसडीएम सदर सुुरजीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की पूूरी बेरिकेडिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
नामांकन कक्ष में मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। प्रत्याशियों के साथ भीड़ को रोकने के लिए कलक्ट्रेट कार्यालय के बाहर 100 मीटर पर बैरियर लगाया दिया गया है। प्रत्याशी के साथ सिर्फ पांच लोग अंदर जा सकेंगे। मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशी को दस प्रस्तावक मिलेंगे। 25 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 26 मार्च को नामांकन पत्रो की जांच, नाम वापसी की आखिरी तिथि 28 मार्च को होगी।
प्रत्येक उम्मीदवार को पृथक खाता खोलना होगा : उन्होंने बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार को एक पृथक बैंक खाता खोलना होगा। खाता नामांकन के कम से कम एक दिन पहले खोला जाएगा। उम्मीदवार के साथ केवल पांच व्यक्ति ही उम्मीदवार समेत नामांकन स्थल पर आएंगे। इसके अलावा किसी अन्य को आने की अनुमति नही दी जाएगी। चीफ इलेक्शन एजेंट व चुनावी खर्च एजेंट बनाने का अलग अलग प्रार्थनापत्र देना होगा। प्रत्याशी 70 लाख रूपये तक खर्च कर सकेगा।
एसटी तिराहे पर की जाएगी चेकिंग
शामली। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण को लेकर सोमवार से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कलक्ट्रेट में पुलिस और पीएसी बल बड़ी संख्या में तैनात रहेगा।कैराना लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। सोमवार से प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन के दौरान सुरक्षा के लिए लिहाज से चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट और उसके आसपास पुलिस, पीएसी बल तैनात रहेगा। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसटी तिराहे पर पुलिस की चेकिंग रहेगी। नामांकन के लिए सीओ सदर और सीओ भवन के अलावा 16 इंस्पेक्टर, छह सब इंस्पेक्टर, छह हेड कांस्टेबल, 34 कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी और ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
शामली में पहुंची आईटीबीपी की कंपनी
शामली। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में अर्द्धसैनिक बलों का पहुंचना शुरू हो गया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आईटीबीपी की एक कंपनी जिले में पहुंच चुकी है। इस कंपनी में 90 जवान शामिल है। रविवार को आइटीबीपी के जवानों के साथ सीओ और एसडीएम सदर के नेतृत्व में क्रिटिकल गांवों का भ्रमण किया गया है। एएसपी ने बताया कि कैराना क्षेत्र में पीएसी की एक कंपनी तीन दिन पहले पहुंच चुकी है। रविवार को कैराना क्षेत्र के संवेदनशील गांवों में पुलिस अधिकारियों के साथ पीएसी के जवानों ने भ्रमण कर लोगों को भयमुक्त मतदान करने संदेश देते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है।
पीठासीन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
शामली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए जिले के पीठासीन अधिकारियों- मतदान कार्मिकों को दो चरणों में ईवीएम- वीवी पैट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सोमवार को दिया जाएगा। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने ईवीएम व वीवीपैट की सावधानी व उसके प्रयोग को अवगत कराया।
रविवार को नए विकास भवन सभागार कक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीठासीन अधिकारियों- मतदान कार्मिकों को अनौपचारिक प्रशिक्षण दिया गया। पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट की क्या है सावधानियां, मतपत्र तैयार करना, टेंडर वोट, चैलेंज वोट आदि का प्रशिक्षण दिया गया। चुुनावी प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से लेकर दो बजे तक, दूसरे चरण का प्रशिक्षण तीन बजे से लेकर साढे़ चार बजे तक चला। परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि शनिवार और रविवार को शामली, थानाभवन, ऊन ब्लाक के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सोमवार को दो चरणों में कैराना-कांधला ब्लाक के पीठासीन अधिकारियों व मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ विवेक त्रिपाठी, डीडीओ बलराम कुमार, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, बीएसए गीता रानी, राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा आदि रहे।
पीएसी जवानों ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च
कैराना। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने पीएसी के जवानों के साथ नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की गई। रविवार शाम कोतवाली पुलिस ने लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नगर में पीएसी के जवानों के साथ पानीपत-खटीमा राजमार्ग, चैक बाजार, जोड़वा कुआं, सराफा बाजार, निर्मल चौराहा, पुराना बाजार व इमामगेट आदि स्थानों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।