फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने चीनी मिल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने चीनी मिल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन से नामित जनपद के नोडल अधिकारी विशेष सचिव सिंचाई विभाग के प्रेम रंजन सिंह ने सोमवार को शामली चीनी मिल में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मिल अधिकारियों ने बताया कि पहली बार सरकार की तरफ से उन्हें चीनी निर्यात करने का मौका मिला है। एजेंटों के माध्यम से कई देशों में चीनी का निर्यात किया जा रहा है।
विज्ञापन

मिल अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन में चीनी की डिमांड कम हुई है, जिससे किसानों को गन्ना भुगतान में थोड़ी देरी भी रही है, लेकिन सरकार के मानकों के अनुसार भुगतान किया जा रहा है। मिल में कोरोना संक्रमण बचाव के लिए थर्मल स्क्रीनिंग और कर्मचारियों के लिए सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स, कैप आदि व्यवस्थाएं की गई है। इसके बाद नोडल अधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थित शाखा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैक मैनेजर जय किशन ने बताया कि रेगुलर एकाउंट वाले लोग कम आ रहे हैं, जबकि 500 और 1000 रुपये लेने वाले लोग ज्यादा ज्यादा आ रहे हैं। प्रतिदिन 50 से 70 लोग आते हैं। इसके बाद नोडल अधिकारी ने कैराना में क्वारंटीन सेंटर में वहां ठहरे लोगों के लिए शौचालय, स्नानागार, स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पंखा, भोजन, चिकित्सा औरसाफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद कैराना नगर पालिका में कम्युनिटी किचन पहुंचे नोडल अधिकारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें