फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चलेगा कोई वाहन, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं चलेगा कोई वाहन, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

शामली/कैराना। जिले में 10 से ज्यादा केस होने के कारण जिले में लॉकडाउन से कोई राहत नहीं मिलने पर प्रशासन ने सोमवार से ओर सख्ती कर दी।
एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि सोमवार सुबह से कोई वाहन नहीं चलने दिया जाएगा। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर दुपहिया वाहन भी बंद रहेंगे। सोमवार सुबह ही एसपी ने तीन टीमें बनाकर शहर के मुख्य चौराहों पर उतार दी। एक टीम शहर के शिव चौक पर लगाई गई। जबकि एक टीम को विजय चौक और तीसरी टीम दिल्ली रोड पर अंजता चौराहे पर। तीनों टीमों ने सुबह दुपहिया वाहनों से जाते लोगों के चालान किए। विजय चौक तिराहे पर यातायात निरीक्षक भंवर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक ही करीब 100 वाहनों के चालान कर दिए गए थे। उधर, कैराना में एसडीएम देवेंद्र सिंह प्रदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने हॉटस्पॉट एरिया सहित बाजारों में पैदल घूम कर लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराना शुरू कर दिया है। इस दौरान बिना वजह बाइक अन्य वाहन लेकर आने वाले लोगों के चालान काटे और वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें