फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता (शामली)। प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि गढ़ीपुख्ता के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
रविवार की शाम कस्बे में अग्रवाल धर्मशाला में प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पहुंचने पर उनका व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी की सरकारों में देश में विकास की गंगा बह रही है। गढ़ीपुख़्ता में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास होने के बाद उस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। संचालन नीरज जैन ने किया। कस्बे के चेयरमैन अलीहसन ,योगेश राझड, टेकचंद, नरोत्तम गर्ग, शिवकुमार ,नगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, श्रवण गोयल, प्रदीप संगल, पंकज, नरेश गोयल, नरेंद्र गोयल ,पवन संगल, अजय जैन, राहुल मित्तल, महबूब मलिक, सतीश गर्ग ,आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। दुल्लाखेड़ी में भाजपा नेता नंदू राणा के यहां पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान अजय राणा ,कुलदीप सिंह ,अरुण राणा ,रामवीर प्रधान ,सतवीर फौजी, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें