शामली में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर बाजार से गुजरते राहगीर।
- फोटो : SHAMLI
धूप निकलने के बाद भी नहीं मिली ठंड से राहत
शामली। जिले में मंगलवार को धूप खिलने के बाद भी ठंड का असर कम नहीं हुआ। बर्फीली हवा चलन से लोगों में कंपकंपी बनी रही। दोपहर में लोगों ने ठंड से बचने के लिए धूप का सहारा लिया, लेकिन वह बेअसर बनी रही।
मंगलवार सुबह आसमान में हल्के बादल और हल्की धुंध छाई रही। सुबह 10 बजे के बाद अच्छी धूप खिली, जिससे लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को भी तापमान यही रहा था। धूप खिलने के बाद भी दिन के तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। धूप खिलने के बाद भी लोग ठंड में कांपते हुए नजर आए।