फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निजात का प्लान नहीं

Sat, 25 Nov 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जाम से शहर के लोगों को निजात नहीं मिल रही है। हर रोज अलग अलग स्थानों पर जाम से बुरा हाल रहता है।  मिल का पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी शहर में जाम की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। बावजूद इसके इस विकराल समस्या के लिए ट्रैफिक पुलिस ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


शहर में हर रोज लगने वाले भीषण जाम ने लोगों के हाल खराब कर दिए है। स्कूल की छुट्टी के समय भी स्कूल वाहन कई घंटों तक शहर में जाम में फंसे रहते है। इस कारण बच्चे अपने घर कई घंटे देरी से पहुंच रहे है। बच्चों के परिजन देरी होने पर परेशान नजर आने लगते है।

जाम लगने से जल्दी निकलने के चक्कर में छोटे वाहनों की सड़क के किनारों पर भीड़ लग जाती है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को भी चलने की जगह नहीं मिलती। शहर में हर रोज भिक्की मोड़, हनुमान टिल्ला रोड, मेरठ करनाल रोड, रेलपार बाइपास, विजय चौक, धीमानपुरा फाटक, अजंता चौक, फव्वारा चौक पर लोग जाम में फंसकर परेशान रहते है। वहीं, शहर में आडे़ तिरछे वाहनों के घुसने से आपस में वाहन चालकों की लड़ाई भी होती रहती है।
विज्ञापन


शहर में यातायात नियमों का पालन न करने से आए दिन हादसे और झगड़े होते रहते है। यातायात माह के चलते भी शहर की ट्रैफिक पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें