फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए बुधवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। पहले दिन राजनैतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियाें की ओर से कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। पहले दिन कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी इकरा हसन समेत तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। डीएम ने व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर के डीएम कोर्ट में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के लिए सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम रविंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में शुरू हुई नामांंकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक चली। पहले दिन किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम रविंद्र कुमार सिंह, एडीएम संतोष कुमार, एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मातहतों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीन बजे तक डीएम कोर्ट से नामांकन पत्र खरीदने वालों में अखंड भारत पार्टी से विक्रम सिंह निवासी मसावी माजरा सहारनपुर, सैयद आसिफ हुसैन निवासी काजीवाड़ा शामली की ओर से सपा प्रत्याशी इकरा हसन का नामांकन पत्र खरीदा गया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आनंद कुमार निवासी ढिरवा ने नामांकन पत्र खरीदा। पहले दिन कलक्ट्रेट गेट से लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने के डीएम गेट तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।
....
आम लोगों की एंट्री रही बंद
नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के कारण कलक्ट्रेट में बुधवार को आम लोगों की एंट्री पूरी तरह से बंद रही। वकीलों के अलावा कलक्ट्रेट के कर्मचारियों को भी अंदर जाने की अनुमति थी। तहसील के बाहर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें