फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन साइबर सेवा केंद्रों पर नहीं पहुंची कोई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी थानों पर स्थापित किए गए साइबर सेवा केंद्रों पर पहले दिन कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

साइबर अपराध के शिकार पीड़ित न्याय पाने के लिए इधर उधर भटकते रहते हैं। थाना पुलिस भी अक्सर साइबर सेल से संबंधित मामला बताकर पीड़ितों को टरकाने में लगी रहती है। इस कारण न तो समय रहते शिकायत पर कार्रवाई हो पाती है और न ही पीड़ित को न्याय मिल पता है। एसपी सुकीर्ति माधव ने साइबर अपराध के पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जिले के सभी थानों में साइबर सेवा केंद्र शुरू कराए हैं। शनिवार को पहले दिन जिले में किसी भी थाने के सेवा केंद्र पर साइबर अपराध से जुड़ी शिकायत नहीं मिली है। थानों में साइबर संबंधी शिकायतों का रिकार्ड रखने के लिए रजिस्टर बनाया गया है। एसपी ने बताया कि पहले दिन शनिवार को साइबर सेवा केंद्र पर कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर तत्काल उस पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। लोगों की जानकारी के लिए सभी थानों पर साइबर सेवा केंद्र का बोर्ड लगाएं गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें